Uncategorized

51 महिलाओं का यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र पचपदरा ने किया सम्मान

बालोतरा

एक नहीं दो परिवार का स्तंभ है नारी – सांसद बेनिवाल

बालोतरा युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा 51 महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम किया गया। जिसमें 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान करने एवं समाज में उनके अमूल्य योगदान की सराहने करने के लिए मनाया गया ।युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं अध्यक्ष उदय चिब ने राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया एवं प्रदेश प्रभारी मनीष कुमार जिला अध्यक्ष राजेंद्र कड़वासरा के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष अशरफ अली के नेतृत्व में विधानसभा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल ,पूर्व विधायक मदन प्रजापत,बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपा राम मेघवाल,ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ अली,पार्षद तारा खत्री, प्रमिला खत्री, चंद्रा बालड़,दुर्गादेवी मेघवाल,नेता प्रतिपक्ष महबूब खान सिंधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आगंतुक मेहमानों का साफा एवं माला पहनाकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वागत किया।कार्यक्रम में सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि महिला 1 परिवार को नहीं बल्कि 2 परिवार को संभालती है वो कोमल जरूर है पर कमजोर नहीं है।आज युवा कांग्रेस ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान कर बेहद अनुकरणीय पहल की है।पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने बताया कि महिला देश के बड़े बड़े पदों पर कार्यरत है जो देश का भविष्य हैं।हमें महिलाओं को हमेशा देश के विकास के किए आगे रखनी चाहिए।जो देश का भविष्य हैं। जिला अध्यक्ष गोपा राम मेघवाल ने बताया कि महिला ही परिवार का श्रृंगार है जो परिवार की जिम्मेदारी बनती है।महिला अपने सभी बच्चों को पाल पोषकर बड़ा करने की हिम्मत हैं।इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन,पार्षद तारा खत्री, प्रमिला खत्री, चंद्रा बालड़,दुर्गा मेघवाल,सामाजिक कार्यकर्ता भंवरी,ईमियो,हवली,कसूम्बी,निर्मला,माया,सहित कई महिलाओं ने अपने विचार रखे। ।

कार्यक्रम में सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल एवं पूर्व विधायक मदन प्रजापत सहित सभी अतिथि गणों ने महिलाओं को शोल एवं प्रस्तति पत्र ,मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले राजू राम गोल,सुरेश प्रजापत,यासीन तेली,विनोद खिंसी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ अली,सलीम खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में 51 महिलाओं का सम्मान कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अशरफ अली ने बताया कि पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने एवं ढाणी ढाणी से इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची कांग्रेस सभी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक परिवेश में आगे आकर कार्य किया उनका सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन राजूराम गोल ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!