Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आभार ,प्रदेश सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करेगी : भरत मोदी

बालोतरा

प्रदेश सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करेगी : भरत मोदी 

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा बालोतरा को यू आई टी का तोहफा मिलने सहित बालोतरा जिले में कई घोषणाएं करने के लिए सभी जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

बालोतरा नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने कहा कि बालोतरा क्षेत्र सहित पुरे जिले में राजस्थान सरकार द्वारा कई विकास के कार्य स्वीकृत हुए है आज वित्त एंव विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालोतरा के लिए यू आई टी की भी मांग सहित कई घोषणाएं पूरी करके बालोतरा के विकास में एक ओर कदम बढ़ाया है जो कि अतुलनीय है आज भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी है व राजस्थान सरकार सहित राज्यमंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल व पचपदरा विधायक अरुण चौधरी का आभार व्यक्त किया है। 

भरत मोदी ने कहा कि बालोतरा जिले में यू आई टी गठन होने से जिले में अतिरिक्त बजट भी मिलेगा साथ ही पोलिटेक्निक कॉलेज, मिनी सचिवालय, समदड़ी व जसोल को नगर पालिका कर्मोन्नत करने जिला मुख्यालय पर जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट, देरिया ग्राम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा करना, आडेल ग्राम में 132 के वी जी एस एस, मांगता धोरिमन्ना को नवीन उप तहसील बनाने, डंडाली सिणधरी में 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन स्थापित के साथ 20 करोड़ की लागत से बावतरा – पादरू -मिठोडा – दाखा बालोतरा सड़क बनाने सहित अनेक घोषणाएं बालोतरा जिले के लिए हुई है।

उन्होंने कहा कि गुड़ामालानी के लिए राज्य मंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधानसभा में विधायक हमीर सिंह भायल व पचपदरा विधानसभा के लिए विधायक अरुण चौधरी ने जिले के विकास के लिए विधानसभा में निरंतर पैरवी की है जिसकी वजह से आज बालोतरा जिले को ये सौगाते मिली है। साथ ही पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी अपने कार्यकाल में हमेशा केंद्र सरकार व राज्य सरकार को बालोतरा की आम समस्याओं से व जनता की मांग से अवगत करवाया था जिसके फ्लस्वरूप आज ये तोहफ़े बालोतरा जिले की जनता को मिले है।

जिसके लिए हम कार्यकर्ता व बालोतरा की जनता सभी जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर पूर्व सभापति पारस भंडारी, जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह,सुखदेव जीनगर, तिलोक माली,राजेश पूरी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी,रमेश भंसाली,मुकेश गुप्ता,चेनाराम माली,किशोर जीनगर,नारायण जीनगर,महेंद्र दवे,भलाराम चौधरी, हनुमान घांची,वासुदेव सिंघल,खिमाराम जाट, नगराज प्रजापत,सुरेश माली, मूलचंद जैन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!