
बालोतरा। झूलेलाल जन्मोत्सव के तहत गुरुवार शाम को सिंधु पैलेस में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन युवतियों और महिलाओं के लिए एक मिनट प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेला मीडिया प्रभारी योगेश सोनी और प्रकाश मनवानी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक मिनट प्रतियोगिता में कविता सोनी, पिंकी सेवकानी और राखी सुखनानी विजेता रहीं। वहीं, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में तुलसी सोनी, लक्ष्मी सतवानी और पम्मी हासवानी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में खेल मंत्री सुनील लालवाणी और सदस्य नितेश सुखनानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन में उल्लास और उमंग का माहौल बना रहा।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर मेला संयोजक जैकी आहूजा, जीतू भैरानी, भरत धीरवानी, संरक्षक कौशल्या खियानी, महिला मंडल अध्यक्ष ऊषा सुखनानी, उपाध्यक्ष राखी सुखनानी, उपाध्यक्ष पप्पी फतवानी, सचिव पिंकी सेवकानी, सह सचिव किरण खियानी, संगठन मंत्री भूमिका सोनी, पार्वती सोनी, रेणु आहूजा, विधि आहूजा, कविता धीरवानी, कनक रामनानी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
शहर में आज निकलेगी भव्य वाहन रैली, शाम को होगा सुन्दर काण्ड का पाठ।
झूलेलाल जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिंधी समाज द्वारा शहर में भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली शाम 5 बजे नयापुरा स्थित झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होगी और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः झूलेलाल मंदिर पहुंचेगी। वहीं शाम को 8 बजे झूलेलाल मंदिर में भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
कल होंगे धार्मिक अनुष्ठान
झूलेलाल जन्मोत्सव के मुख्य दिन रविवार को नयापुरा स्थित झूलेलाल मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण, कलश पूजन, महाआरती शोभायात्रा सहित कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।