
रिपोर्टर:भवानी सिंह
बालोतरा। प्राकृतिक आपदा सूखा खरीफ फसल संवत् 2080 में सूखे से प्रभावित राजस्व ग्राम जिनमें 33 प्रतिशत से अधिक फसल खराबा हुआ है ऐसे जिले की सात तहसीलों के 01 लाख 24 हजार से अधिक किसानों का 139.06 करोड़ का आदान अनुदान सहायता राशि का प्रस्ताव बना राज्य सरकार को भेजा गया है।
जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने बताया कि खरीफ फसल संवत् 2080 में सूखे से प्रभावित जिले की सातों तहसीलों के 1,24,189 किसानों का 139.06 करोड़ रूपये का आदान अनुदान सहायता राशि का बिल का प्रस्ताव बना राज्य सरकार को भेजा गया है। जिसमें जिले की गिड़ा तहसील के 22,790 किसानों का 28.47 करोड़, बायतु तहसील से 9,699 किसानों का 12.63 करोड़, कल्याणपुर तहसील के 16128 किसानों के 19.76 करोड़, सिवाना तहसील के 7,592 किसानों के 4.95 करोड़, समदड़ी तहसील के 11,623 किसानों के 10.47 करोड़, पचपदरा तहसील के 31,523 किसानों के 32.82 करोड़ एवं सिणधरी के 24,834 किसानों के 30.39 करोड़ रूपये की आदान अनुदान सहायता राशि का समेत जिले के कुल 1,24,189 किसानों के कुल 139.06 करोड़ की सहायता राशि का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है।