Uncategorized

रोजा इफ्तार पार्टी में सामाजिक समरसता की दिखी झलक ,रोजा आत्मशुद्धि का एक साधन है : सांसद बेनीवाल

बाड़मेर

रिपोर्टर: मनोहर खान 

रोजा रखने से इंसान की आत्मा पवित्र होती है : मेघवाल

बाड़मेर।। रविवार की रोज माहे रमजान के अंतिम रोजे पर समाजसेवी उदाराम मेघवाल द्वारा मुस्लिम भाईयों को रोजा इफ्तार पार्टी देकर सामाजिक समरसता का पैगाम दिया गया।। इस दौरान कई हिन्दू भाईयों ने मुस्लिम भाईयों को खजूर, फल, फ्रूट और शरबत से रोजा खुलवाया।। वहीं मुस्लिम भाईयों ने हिंदू भाइयों को मिठाई खिलाकर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा वे नववर्ष की शुभकामनाएं दी। यह दृश्य सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना।। जो साबित करता है कि सांस्कृतिक विरासत आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है और इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता।।

इस अवसर पर आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाड़मेर जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि रोजा सहानुभूति और एकजुटता को बढ़ावा देता है। रोजे के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना, रोजेदारों को इफ्तार कराना इस्लाम की एक महत्वपूर्ण परंपरा है।। उन्होंने कहा कि रोजा आत्मशुद्धि का एक साधन है, जो आध्यात्मिकता, अनुशासन और एकता को बढ़ावा देता है। रोजा रखने से व्यक्ति का शरीर और आत्मा दोनों शुद्ध होते है।।

इस अवसर पर समाजसेवी उदाराम मेघवाल ने कहा कि रोजा रखने से इंसान की आत्मा पवित्र होती है। रूहानी और जिस्मानी रूप से शुद्ध होते है। रोजा रखने से अनुशासन, सब्र, संयम, प्रेम, आदि सीखने को मिलता है। यही इंसानियत की पहचान है।। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी फतह खान ने कहा कि बाड़मेर की अपनायत बेमिसाल है।। रोजेदार भाईयों को हिंदू भाईयों की ओर से रोजा इफ्तार की पार्टी देना सामाजिक समरसता का अनूठा संदेश है।। इससे हमारी पीढ़ियों प्रेरित होगी।।

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी असलम खान तंवर, पूर्व सदर नजीर मोहम्मद व सचिव अबरार मोहम्मद ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यक्ति में एक-दूजे के धर्म के प्रति सम्मान व आस्था बढ़ती है। इस अवसर दलित नेता

लक्ष्मण वडेरा, कांग्रेस नेता राजेंद्र कड़वासरा, 

रघुनाथराम कड़वासरा, तोगाराम मेघवाल, मूलाराम पुनड, सरपंच प्रहलाद थोरी, महावीर बोहरा, रसूल खान राजड, हुसैन खाम भोजारिया, तेजाराम गोदारा, लक्ष्मण गोदारा, महेंद्र जानी सहित हाजी रहीम खान शिपा, हाजी अयूब तेली, संयोजक आदिल भाई, नायब सदर मुख्तियार भाई, खजांची इलियास भाई तेली, मोहम्मद रफीक तेली, हारून भाई कोटवाल, मास्टर रफीक मोहम्मद, टीपू सुलतान, इकबाल मोहम्मद, अयूब कुरेशी, शाहिद कुरेशी, यूसुफ लोहार, एडवोकेट हनीफ, भूटा खान जुनेजा, बरकत खान आरिसर, आवेश रजा सहित सैकड़ों हिन्दू मुस्लिम भाई मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!