राजस्थान

महिला पुलिस थाना की स्थापना, विधायक डॉ अरूण चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक बालोतरा ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

बालोतरा

अब महिला अपराधों पर लगेगी लगाम होगा त्वरित अनुसंधान।

बालोतरा। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के प्रति संवेदनशील है। इसी दिशा में, बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की क्रियान्विति के क्रम में नवसृजित जिला बालोतरा में महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए सुरक्षित और सुलभ वातावरण प्रदान करने तथा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का त्वरित अनुसंधान कर निवारण करने हेतु महिला पुलिस थाना की स्थापना की गई है।

इसका उ‌द्घाटन में जिला पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं स्थानीय विधायक डॉ. अरुण कुमार चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस विशेष अवसर पर गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, सुशील मान आरपीएस, वृताधिकारी , चैलसिंह, थानाधिकारी बालोतरा लूणाराम थानाधिकारी महिला थाना, चन्द्रसिंह थानाधिकारी जसोल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला थाना का उद्देश्य

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की शीघ्र और प्रभावी रोकथाम करना और इनसे जुड़े मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करना है। महिला पुलिस थाना महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थल प्रदान करेगा, जहां वे अपनी शिकायतों को आसानी से दर्ज करवा सकेंगी।

राजस्थान सरकार की बजट वर्ष 2024-25 में जिला बालोतरा में महिला पुलिस थाना खोले जाने की घोषणा के तहत संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग की प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति पर महिला थाने का क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण जिला बालोतरा तथा मुख्यालय बालोतरा शहर निर्धारित किए जाने की अधिसूचना जारी की गई। महिला पुलिस थाना बालोतरा का मुख्यालय बालोतरा शहर में स्थित होगा। वर्तमान में अस्थाई रूप से बालोतरा शहर के वार्ड संख्या 27 में स्थित नेहरू पार्क के सामुदायिक भवन में संचालित होगा।

महिला पुलिस थाना की कार्यक्षेत्र और दायित्व

  महिला पुलिस थाना बालोतरा का कार्यक्षेत्र महिलाओं के खिलाफ होने वाले सभी गंभीर अपराधों के मामलों की जांच करना, जिसमें हत्या, दहेज हत्या, अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़ और अन्य अपराध शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!