Uncategorized

राम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र , जय श्री राम से गुंज उठा शहर

बालोतरा

  • बालोतरा। भगवान श्री राम के प्राकट्य महोत्सव पर शहर में सर्व समाज की झाकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकली, गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में पग पग पर राम भक्तों की सेवार्थ में समाज बंधुओं का हुजूम।राम जी शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत। शिव ताण्डव, अघोरी नृत्य देखने लोगो की भीड़ उमड़ी गैर दल,व्यायाम प्रदर्शन की बालिकाओं द्वारा लाठी प्रहार शोभायात्रा की आकर्षकता का केंद्र रहा।

विहिप जिला मीडिया प्रभारी दौलत आर प्रजापत ने बताया कि सनातन धर्म सभा समिति के तत्वाधान में रामनवमी पर्व पर सर्व समाज की झाकियों, बैंड, ढोल, नगाड़ों, गैर दल, व्यायाम प्रदर्शन, दुर्गा वाहिनी व्यायाम प्रदर्शन, और प्राचीन रघुनाथ जी मंदिर से रामजी की रेवाड़ी, रथ में रामजी के तस्वीर के समक्ष चवर ढूंलाते वेदपाठी ब्राह्मणों, सुसज्जित शोभायात्रा शहर में भ्रमण को लेकर निकली।

अपराह्न 2 बजे नया चोंच मंदिर में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के बाद, क्षेत्र के साधु संत भरत गिरी महाराज वे माधवदास महाराज के सानिध्य में विधायक अरुण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी, नगर संघ चालक सुभाष चोपडा, सहित समिति अध्यक्ष दिनेश पुगलिया, उपाध्यक्ष उत्तमसिंह राजपुरोहित ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

इन मार्गों से निकली यात्रा 

शहर के मालियों की बगेची उम्मेदपुरा, हनवंत भवन, द्वितीय अंडर ब्रिज, डागा गली, महेश्वरी समाज भवन, विश्वकर्मा समाज भवन, गायत्री चौक घांची समाज भवन, जबरदस्त हनुमान मंदिर, सर्वनकार समाज भवन, हिंगलाज मात्रा मंदिर, महादेव कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, मदर टरेसा स्कूल, कुम्हारों का चौक, अगड़िया गली, बाबा रामदेव मंदिर घांची समाज, द्वितीय अंडर ब्रिज, पुराना बस स्टैंड, डॉकबंगला, माली समाज गांधीपुरा, वानर चौक, कचहरी रोड़, गौर का चौक, भैरू बाजार, होते हुए शाम 8 बजे पुनः नया चोंच मंदिर में भगवान श्री राम की संध्या आरती के साथ शोभायात्रा विसर्जित हुई।

ये रही झांकियां

शोभायात्रा में अयोध्या के राम,, काली माता, राम शिव, कृष्ण राधा, ग्रामीण परिवेश, नशा मुक्त समाज और देश, वानर सेना, सहित राम सीता वन गमन, आदि महादेव,शोभायात्रा में शामिल झाकियों का वरिष्ठ प्रबुद्धजनों द्वारा निरक्षण किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाली झाकियों के नेतृत्व कर्ताओं को समिति द्वारा स्वागत कर पारितोषिक वितरण किया गया।

शोभायात्रा में शामिल सफेद पोशाक सिर पर पाग़ पगड़ी पहनने युवा शक्ति का समूह रामधुनो के साथ झूमते नजर आए तो, शहर में 50 से अधिक स्थानों पर सर्व हिंदू समाज बंधुओं ने अलग अलग व्यवस्थाओं के साथ जलपान, पेय पदार्थ, अल्पाहार, शिकंजी, लस्सी, ठंडाई सहित अन्य पेय पदार्थों से राम भक्तों की सेवार्थ में जुटे रहे। जगह जगह समाज बंधुओं ने लगाए स्वागत द्वार।शहर में शोभायात्रा को लेकर जगह जगह पुष्प वर्षा में हर कोई तत्पर रहा।शोभायात्रा के दौरान, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत सनातन धर्म सभा समिति अध्यक्ष दिनेश पुगलिया उपाध्यक्ष उत्तमसिंह राजपुरोहित सचिव राधेश्याम संत, कोषाध्यक्ष नारायण पालीवाल संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, आसुराम सुधार, मांगीलाल सलुंदिया, विश्व हिंदू परिषद प्रांत गौ रक्षा प्रमुख पुरुषोत्तम दास गोयल, प्रांत संपर्क प्रमुख मुकेश अग्रवाल, जिला मंत्री हितेंद्र चारण, सहित हरीश खंडेलवाल, डूंगराराम माली योगेश सुखनानी सहित विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का समूह जगह जगह व्यवस्थाओं में रहा। 

शोभायात्रा एक नजर 35 झाकियां , 8 किलोमीटर नगर भ्रमण,8 घंटे समय अवधि, 5 ऊंट व घोड़ों पर रानी लक्ष्मीबाई के रूप में स्वांग रचे बालिकाएं, व्यायाम दल, बालिकाओं द्वारा लाठी प्रदर्शन, बालिकाओं द्वारा डांडिया रास, गैर दल, डीजे, सहित अन्य शामिल रहे।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!