धर्मराजस्थान

राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ उत्सव के साथ मनाई गई

बालोतरा

शहर के हनुमान मंदिरों में धार्मिक हुएं अनुष्ठान

  बालोतरा शनिवार को शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ उत्सव के रूप में मनाई गई। प्रातः वेला में मंदिरों में गूंजे जय जय श्री राम के जयघोष, कई स्थानों पर, श्री राम भजनों के साथ सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की आरती समयनुसार 12 बजे मंदिरों में आरती कर प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई।
विहिप जिला जिला मीडिया प्रभारी दौलत आर प्रजापत ने बताया कि शहर के श्री राम जानकी नया चोंच मंदिर में वर्षगांठ को लेकर निज मंदिर पुजारी ने प्रातः वेला में गर्भ गृह में विराजित देव प्रतिमाओं का अभिषेक किया। मंदिर कमेटी व्यवस्थापक राधेश्याम सराफ , भगवानदास गोयल, ने देव प्रतिमाओं को आकर्षक नवीन वेशभूषा और मोर मुकुट लगाकर प्रतिमाओं को आकर्षक रूप में सजाया। अपराह्न 12 बजे महा आरती कर महा भोग लगाया और श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की। भैरू बाजार स्थित गांव के मुख्य हनुमान मंदिर में पुजारी सोहन प्रकाश, ओम प्रकाश वैष्णव ने बालाजी की प्रतिमा का आकर्षक वेशभूषा में शृंगार किया और आरती कर सवामणी का भोग लगाया । गौर का चौक व्यापार मंडल द्वारा प्रातः 9 संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। विहिप सत्संग मंडली के बैनर तले आयोजित सुंदरकांड पाठ में भजन राम राम जय राजाराम राम राम जय सीताराम…… आसरो बालाजी माने थारे, थे कष्ट निवारो…… मेरी कुटिया के भाग आज जाग जाएंगे राम आयेंगे…… सहित कई भजनों के राम गूंजी राम स्तुति की पक्तियां। भजनों पर झूमे श्रद्धालु तो व्यापार मंडल के सदस्य सुरेश सैन, जब्बरसिंह राजपुरोहित, अनिल कोठड़िया ने श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा। आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान सनातन धर्म सभा समिति उत्तमसिंह राजपुरोहित, वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश पुगलिया , विहिप प्रांत संपर्क प्रमुख मुकेश गोयल, जिला मंत्री हितेंद्र चारण, विहिप सत्संग मंडली के मंगलाराम बजरंग प्रजापत, हितेश परमानंद सोनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। शहर के समदड़ी रोड़ हनुमान बगेची में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी तरह शहर के अन्य कई मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर कई अलग अलग आयोजन हुए। सर्व समाज ने प्रथम वर्षगांठ को उत्सव के रूप में मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!