राजस्थान

बिठूजा मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन

बालोतरा बिठूजा

सुन्दरकाण्ड पाठ करने से मिलती है ऊर्जा व शांति : ईश्वरदास 

बालोतरा कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा सुन्दरकाण्ड समिति द्वारा अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन रखा गया।

कृष्णा सेवा संस्थान नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र माली ने कहा कि श्री बाबा रामदेव सेवा दल द्वारा अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रभात फेरी,राम भजन भक्ति,प्रसादी महोत्सव व सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन रखा गया जिसमें कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, भजन गायक राजू सुथार व कृष्णा सुन्दरकाण्ड समिति सदस्यों के सहयोग से यह भव्य कार्यक्रम करवाया गया।

सुन्दरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास ने कहा कि वो पिछले लगभग 15 वर्षो से सुन्दरकाण्ड का पाठ कर रहे है पाठ करने से शारीरिक ऊर्जा व मानसिक शांति की प्राप्ति होती है व साक्षात् भगवान बालाजी का आशीर्वाद भी मिलता है समिति द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ निशुल्क किया जाता है भक्त गण द्वारा स्वेच्छा से दी राशि को गौ सेवा में दान करते है व पाठ में समिति उपाध्यक्ष प्रेम दास, कोषाध्यक्ष बालूदास वैष्णव,सचिव बालूदास दिवाकर, मालचन्द्र शर्मा,उमेश माली सहित सदस्य सहयोग करते है।

धर्मेंद्र दवे ने कहा कि समिति द्वारा निशुल्क पाठ करने का मूल उद्देश्य गौ सेवा व धार्मिक सेवा करना है। सनातन संस्कृति को सक्षम व सूद्रढ करने के लिए ऐसे आयोजन करने चाहिए समिति के पास गौ वंश के चारे पानी की व्यवस्था को लेकर ज़ब भी सुचना मिलती है हम सभी सदस्य तुरंत व्यवस्था करवाने का प्रयास करते है।

इस अवसर पर उमाराम पटेल, आनंद दवे,अशोक सिंह,गणपत सुथार, डायाराम चौधरी, राजाराम पालीवाल,मदन माली,नारायण, हरिकिशन जैन,हड़मान सिंह,सुरेश माली, कैलाश संत,मुकेश सोनी, दुदाराम माली,कानाराम सुथार, हड़मान प्रजापत,कुम्बाराम प्रजापत, दानाराम पटेल सहित भक्त गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!