
बालोतरा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत जनता का मोदी के प्रति विश्वास की जीत है यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कार्यकताओं के साथ विजय उत्सव के दौरान व्यक्त किए।
भाजपा जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा करवाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता अब केजरीवाल के झूठ भ्रष्टाचार से ऊब चुकी हैं जिसका यह परिणाम है, अहंकार के मद में चूर केजरीवाल को जनता ने नकार कर यह साबित कर दिया कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो जनता के विश्वास पर खरी उतरती हैं मोदी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों पर दिल्ली की जनता ने मोहर लगाई है उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है तो उसमे आप सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है आज भाजपा देश भर में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में है तो उसका पूरा श्रेय मोदी जी को जाता है उनके द्वारा देश हित में लिये गये फैसलों की वजह से सबसे ज़्यादा राज्यो में भाजपा की सरकार है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एव दिल्ली चुनाव के कलस्टर प्रभारी कैलाश चौधरी को बधाई दी व संगठात्मक चर्चा की।
चौधरी ने भी जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर भरत मोदी को बधाई दी और कहा कि आपके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने कहा कि इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मालाराम बावरी, जिला उपाध्यक्ष बजरंग चौधरी, हितेश पटेल, जिला मंत्री शंकर भाटी, खेताराम प्रजापत, वरिष्ठ नेता झूमरलाल सार्जेन्ट,नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी, पचपदरा मंडल अध्यक्ष राकेश चौपड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह,त्रिलोक माली, पार्षद हीरालाल गोयल, नगराज प्रजापत, बाबूलाल चौधरी,गोविंदसिंह कलूड़ी, गौतमचंद, बजरंग गौड़,नारायण जीनगर,नेमीचंद, वासुदेव अग्रवाल, भलाराम, प्रवीण खत्री,कपिल दवे संदीप,कैलाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।